प्रधानमंत्री ली ने जनता को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा बनाए रखने का दिया आश्वासन..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 09 Aug 2023 03:32 PM
प्रधानमंत्री ली ने जनता को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा बनाए रखने का दिया आश्वासन..
ऑडियो सुनें

सिंगापुर: सिंगापुर में हाल के महीनों में हुए राजनीतिक विवादों के बीच प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और औचित्य के अपने उच्च मानकों को बनाए रखेगी। प्रधानमंत्री ली ने मंगलवार को अपने राष्ट्रीय दिवस संदेश में कहा, ‘‘कुछ ने पूछा था कि इन विवादों को लेकर सरकार क्या कहती हैं।

मेरा कहना है कि ऐसे मुद्दे समय-समय पर सामने आते रहते हैं। ऐसे विवादों से उचित और पारदर्शी तरीके से निपटता जाता है। इस बार भी ऐसा ही किया है।’’ सिंगापुर अपनी भ्रष्टाचार-मुक्त और स्थिर राजनीति के लिए जाना जाता है लेकिन हाल ही में मंत्रियों और सांसदों से जुड़े विवादों के सामने आने पर इसपर सवाल खड़े हो गए थे।

इनमें एक मामला भारतीय मूल के दो मंत्रियों से जुड़ा भी है जिसमें मंत्रियों को राज्य के स्वामित्व वाली रिडआउट रोड संपत्तियों को किराए पर देने के लिए प्राथमिकता दिए जाने का आरोप लगा था। इसके अलावा परिवहन मंत्री एस ईश्वरन के खिलाफ भ्रष्ट आचरण जांच ब्यूरो (सीपीआईबी) की जांच, पूर्व संसद अध्यक्ष तान चुआन-जिन और पूर्व सांसद चेंग ली हुई के संबंधों को लेकर दिए गए इस्तीफे ने भी राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav