राहुल गांधी ने दोपहिया वाहन से नीचे गिरे व्यक्ति की मदद के लिए अपना काफिला रोका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 09 Aug 2023 06:52 PM
राहुल गांधी ने दोपहिया वाहन से नीचे गिरे व्यक्ति की मदद के लिए अपना काफिला रोका

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोनिया गांधी के 10 जनपथ रोड स्थित बंगले के पास दोपहिया वाहन से नीचे गिरे एक व्यक्ति की मदद के लिए अपना काफिला रोक दिया. घटना से संबंधित एक वीडियो में राहुल गांधी अपने काफिले से एक अज्ञात व्यक्ति की ओर जाते दिखाई देते हैं, जिसका दोपहिया वाहन सड़क पर उसके पास पड़ा था.

प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वीवीआईपी आगमन के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात रुक गया था और कथित तौर पर एक कार की चपेट में आने से व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन से गिर गया. वीडियो में राहुल गांधी को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ वाहन उठाने में मदद करते हुए देखा जा सकता है. बाद में राहुल ने उस व्यक्ति से हाथ मिलाया और फिर वह वहां से चले गए.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  2. 2 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  3. 3 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  4. 4 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
By Yogesh Kumar Sahu