सरफराज नवाज ने कहा, विश्वकप से पहले कई तरह के प्रयोग करके अपनी टीम को बर्बाद कर रहा है भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 11 Aug 2023 08:31 PM
सरफराज नवाज ने कहा, विश्वकप से पहले कई तरह के प्रयोग करके अपनी टीम को बर्बाद कर रहा है भारत
ऑडियो सुनें

लाहौर. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज का मानना है कि भारत की तुलना में पाकिस्तान की टीम अधिक स्थिर नजर आती है क्योंकि भारतीय टीम एशिया कप और वनडे विश्वकप से पहले उचित संयोजन तैयार नहीं कर पाई है. भारत 31 अगस्त से एशिया कप में भाग लेगा लेकिन अभी तक उसका मध्यक्रम तय नहीं है.

सरफराज ने शुक्रवार को लाहौर में पत्रकारों से कहा,” पाकिस्तान की टीम भारत की तुलना में एशिया कप और विश्वकप के लिए अधिक व्यवस्थित और स्थिर नजर आती है. भारतीय टीम इन प्रमुख प्रतियोगिताओं से पहले अभी तक अपना अंतिम संयोजन तैयार नहीं कर पाई है.”

उन्होंने कहा,” कप्तान बदले जा रहे हैं, कई नए खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है और ऐसे में भारतीय टीम उचित संयोजन तैयार नहीं कर पाई है. मेरा मानना है कि भारतीय टीम को तैयार करने के बजाए बर्बाद किया जा रहा है.” सरफराज ने इसके साथ ही कहा कि भारत पर अपनी धरती पर विश्वकप खेलने और पिछले 10 वर्षों से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने का दबाव भी रहेगा. उन्होंने कहा,” जब आप स्वदेश में खेल रहे होते हैं तो निश्चित तौर पर आप से काफी उम्मीद की जाती है जिससे कि दबाव बनता है. भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उनके पास कुछ अच्छे सीनियर खिलाड़ी हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu