आईएफएफएम 2023 में ‘सीता रामम’, ‘जुबली’ और ‘आगरा’ को शीर्ष पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 11 Aug 2023 10:00 PM
आईएफएफएम 2023 में ‘सीता रामम’, ‘जुबली’ और ‘आगरा’ को शीर्ष पुरस्कार
ऑडियो सुनें

मेलबर्न. तेलुगु फिल्म “सीता रामम”, कानू बहल की “आगरा” और विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज “जुबली” को शुक्रवार को यहां भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) पुरस्कार 2023 में शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. वार्षिक कार्यक्रम आईएफएफएम में फिल्मों और ओटीटी सीरीज के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया जाता है.

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को “मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे” के लिए और “आगरा” में लीड किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार मिला, जबकि “सीता रामम” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया. ह्लआगराह्व को सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म का पुरस्कार दिया गया. वहीं, कन्नड़ फिल्म निर्माता पृथ्वी कोनानुर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला.

ओटीटी सीरीज की श्रेणी में मोटवानी की “जुबली” ने सर्वश्रेष्ठ सीरीज का पुरस्कार जीता. वहीं, “दहाड़” के लिए विजय वर्मा को सर्वश्रेष्ठ अभिनय (पुरुष) और राजश्री देशपांडे को “ट्रायल बाय फायर” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनय (महिला) का पुरस्कार दिया गया. “सीता रामम” की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को “डायर्विसटी इन सिनेमा”, जबकि भूमि पेडनेकर को “डिसरप्टर” पुरस्कार मिला. “पाइन कोन” के लिए फिल्म निर्माता ओनिर को “रेनबो स्टोरीज पुरस्कार” दिया गया. वहीं, “टू किल अ टाइगर” को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला. आईएफएफएम का 14वां संस्करण 20 अगस्त तक चलेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu