भारत vs वेस्टइंडीज चौथे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग, कब और कहां देखें

IND vs WI, 4th T20I Live streaming: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर पांच मैचों की टी20 सीरीज को जिंदा रखा है. भारतीय टीम अपने बल्लेबाजों से उम्मीद करेगी कि वे अच्छा प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और जीत से सीरीज बराबर करने में मदद करें. भारत भले ही तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत से सीरीज में बने रहने में कामयाब हुआ हो लेकिन वेस्टइंडीज अब भी सीरीज में 2 – 1 से आगे चल रही है. मेजबान टीम की बल्लेबाजी यूनिट को लेकर चिंता अब भी बरकरार है.

कब खेला जाएगा भारत vs वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच?
भारत vs वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच शनिवार, 12 अगस्त, रात 8:00 बजे IST पर होगा.

कहां खेला जाएगा भारत vs वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच?
भारत vs वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में होगा.

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत vs वेस्टइंडीज चौथे टी20 मैच का प्रसारण ?
भारत vs वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच दूरदर्शन स्पोर्ट्स के जरिए टीवी पर सीधा प्रसारित किया जाएगा.

भारतीय टी20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार ..

वेस्टइंडीज टी20 टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मायर्स, जानसन चार्ल्स, शाई होप, रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉसम, ओडियन स्मिथ..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button