भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Aug 2023 08:57 PM
भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया
ऑडियो सुनें

डसेलडोर्फ. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को यहां चार देशों के टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 की आसान जीत दर्ज की. भारत की ओर से राजिंदर सिंह (13वें मिनट), आमिर अली (33वें मिनट), अमनदीप लाकड़ा (41वें मिनट) और अरिजीत सिंह हुंदल (58वें मिनट) ने गोल दागे.

भारत ने मैच में सतर्क शुरुआत की. राजिंदर ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई. एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे क्वार्टर में कई हमले किए लेकिन टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली. मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी.

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही आमिर अली ने मैदानी गोल दागकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया और इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा दिया.
दो गोल की बढ़त बनाने के बाद भारत ने हमले तेज किए. अमनदीप ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम लम्हों में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागकर टीम को 3-0 से आगे किया. इंग्लैंड ने अंतिम क्वार्टर में कई हमले किए लेकिन भारतीय डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे. अरिजीत ने मैच खत्म होने से दो मिनट पहले एक और गोल दागकर भारत की 4-0 से जीत सुनिश्चित की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu