विश्व कप शतरंज: करूआना को हराकर प्रज्ञानानंदा फाइनल में, कार्लसन से होगी भिड़ंत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Aug 2023 09:50 PM
विश्व कप शतरंज: करूआना को हराकर प्रज्ञानानंदा फाइनल में, कार्लसन से होगी भिड़ंत
ऑडियो सुनें

बाकू. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सोमवार को यहां फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टाईब्रेक में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हरा दिया. दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद 18 वर्षीय भारतीय प्रज्ञानानंदा ने बेहद रोमांचक टाईब्रेकर में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर को पछाड़ दिया. अब फाइनल में प्रज्ञानानंदा का मुकाबला नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से होगा.

भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ”प्रैग (प्रज्ञानानंदा) फाइनल में पहुंच गया! उसने टाईब्रेक में फाबियानो करूआना को हराया और अब उसका सामना मैग्नस कार्लसन से होगा. क्या शानदार प्रदर्शन है!”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu