भारतीय महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में मलेशिया के खिलाफ आगाज करेगा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 23 Aug 2023 01:40 PM
भारतीय महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में मलेशिया के खिलाफ आगाज करेगा…
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू: भारतीय टीम ओमान के सालाला में होने वाले महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में शुक्रवार को मलेशिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। भारत को एलीट पूल में जापान, मलेशिया और थाईलैंड के साथ रखा गया है। वहीं चैलेंजर्स पूल में हांगकांग चीन, चीनी ताइपै, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, ईरान और ओमान हैं।

भारतीय टीम की अगुवाई नवजोत कौर करेंगी। एलीट ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। मलेशिया के बाद भारत को शनिवार को जापान से और रविवार को थाईलैंड से खेलना है। भारत की कोच सौंदर्या येंडाला ने टीम की रवानगी से पहले कहा ,‘‘ हमें इस टूर्नामेंट का बेताबी से इंतजार है। इसकी तैयारी के लिये हमने काफी मेहनत की है। हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलना चाहते हैं और उम्मीद है कि हमारी मेहनत रंग लायेगी।’’

कप्तान नवजोत ने कहा ,‘‘ हमें पूल में कुछ मजबूत टीमों का सामना करना है लेकिन हम पूरी तैयारी से आये हैं । हमें पदक जीतने का यकीन है ।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav