नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘हड्डी’ जी-5 पर सात सितंबर को होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Aug 2023 07:29 PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘हड्डी’ जी-5 पर सात सितंबर को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘हड्डी’ सात सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होगी. जी-5 ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह घोषणा की. ‘हड्डी’ का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा ने किया है. फिल्म की पटकथा अक्षत ने अदम्य भल्ला के साथ मिलकर लिखी है. प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘हड्डी’ की कहानी बदला लेने की भावना पर आधारित है, जो मुंबई शहर में सक्रिय आपराधिक गिरोहों की जटिल सांठगांठ को कुशलता से उजागर करती है.

‘हड्डी’ में फिल्मकार अनुराग कश्यप भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे. अनुराग ने एक बयान में कहा, ” अक्षत ने मेरे साथ कई वर्षों तक सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि निर्देशक के रूप में अक्षत की पहली फिल्म में मुझे एक अभिनेता के तौर पर काम करने का मौका मिला. ” अनुराग ने कहा कि उन्हें विश्वास और उम्मीद है कि दर्शक फिल्म में नवाजुद्दीन के किरदार को पसंद करेंगे. फिल्म में इला अरुण, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सौरभ सचदेवा, श्रीधर दुबे, राजेश कुमार, विपिन शर्मा और सहर्ष शुक्ला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu