मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चम्पारण में निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं रामायण महोत्सव में होंगे शामिल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 03:40 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चम्पारण में निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं रामायण महोत्सव में होंगे शामिल…
ऑडियो सुनें

चंपारण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार 29 अगस्त को रायपुर जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चम्पारण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माण कार्याें का लोकार्पण करेंगे और वहां आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम श्री चंपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे होगा। इसी प्रकार रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल ग्राम डगनिया चम्पारण में आयोजित होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता मानस मंडली की प्रस्तुति, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, श्री प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई का राम भजन एवं सुश्री शन्मुख प्रिया मुम्बई की प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज, श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav