कीमतों पर अंकुश के लिए भारत से 9.21 करोड़ अंडों का आयात करेगा श्रीलंका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 09:03 PM
कीमतों पर अंकुश के लिए भारत से 9.21 करोड़ अंडों का आयात करेगा श्रीलंका
ऑडियो सुनें

कोलंबो. श्रीलंका ने भारत से 9.21 करोड़ अंडे आयात करने का फैसला किया है. मंत्रिमंडल के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा कि देश में अंडों की कीमतों में उतार-चढ़ाव से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.
मंत्रिमंडल के प्रवक्ता और मास मीडिया मंत्री बंडुला गुणवर्धने ने कहा कि यह निर्णय सोमवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया.

राज्य व्यापार निगम ने अंडों की कमी और बाजार में उतार-चढ़ाव की चिंताओं के बीच सरकार से भारत से अंडे के आयात की अनुमति देने का अनुरोध किया था. गुणवर्धने ने कहा, , ”पशु उत्पाद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुशंसित तीन भारतीय कंपनियों से कोटेशन (निविदा मूल्य) मांगे गए हैं.” उन्होंने कहा कि ऑर्डर तीन महीने की अवधि के लिए निर्धारित हैं.

श्रीलंका मार्च से ही भारत के अंडों पर निर्भर रहा है, जब विदेशी मुद्रा संकट के कारण पशु आहार के आयात पर असर पड़ने के कारण उसे अंडे की भारी कमी का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उसने भारत से अंडे खरीदने का फैसला किया था. मार्च में, श्रीलंका ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया था. आयात किए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu