छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 4% बढ़ा महंगाई भत्ता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 31 Aug 2023 07:38 PM
छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 4% बढ़ा महंगाई भत्ता
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने इसके लिए आज आदेश जारी कर दिया है.

सातवें वेतनमान में मूल पेंशन/परिवार पेंशन के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है. यह लाभ इसी जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा. इस वृद्धि के पश्चात अब महंगाई राहत 42 प्रतिशत हो गई है. इसके साथ ही छठवें वेतनमान के मूल पेंशन/ परिवार पेंशन पाने वाले पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. यह लाभ भी इसी साल के जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा. इस वृद्धि के साथ ही महंगाई राहत में कुल वृद्धि 221 प्रतिशत हो गई है.

उल्लेखनीय है कि पेंशनर्स की महंगाई राहत के संबंध में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की स्वीकृति आवश्यक होती है. इस संबंध में स्वीकृति जल्द प्रदान करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था. इसके बाद जैसे ही स्वीकृति प्राप्त हुई. महंगाई राहत में वृद्धि का लाभ पेंशनर्स को प्रदान करने का अविलंब निर्णय लिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu