LIVE IND vs PAK Live: भारत ने पाकिस्तान को 267 रन का लक्ष्य दिया, हार्दिक-ईशान का अर्धशतक, अफरीदी ने चार विकेट झटके

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 02 Sep 2023 08:06 PM
LIVE IND vs PAK Live: भारत ने पाकिस्तान को 267 रन का लक्ष्य दिया, हार्दिक-ईशान का अर्धशतक, अफरीदी ने चार विकेट झटके
ऑडियो सुनें

एशिया कप के तीसरे मुकाबले में शनिवार (दो सितंबर) को भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है। दोनों टीमें कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 267 रन बनाने होंगे।

IND vs PAK Live: पाकिस्तान को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पांड्या ने बनाए। उन्होंने 87 रन की पारी खेली। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी भारतीय प्रशंसकों का दिल जीता और पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में 82 रन बनाए। इनदोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। यहां तक कि हार्दिक और ईशान के बाद बुमराह तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने आखिरी में 16 रन बनाकर भारत को 266 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन देकर चार विकेट लिए। नसीम शाह और हारिस रऊफ को तीन-तीन सफलता मिली।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय उस समय गलत साबित हुआ जब पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मौसम और पिच का फायदा उठाते हुए कहर बरपा दिया। 14.1 ओवर में 66 रन पर भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया तो हारिस ने श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। रोहित 11, विराट चार, श्रेयस 14 और शुभमन 10 रन बनाकर आउट हुए।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news