Salman khana: किसी की भी प्राइवेट तस्वीरें पब्लिक में लीक करना बेहद गलत है

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 04 May 2022 12:52 PM
Salman khana: किसी की भी प्राइवेट तस्वीरें पब्लिक में लीक करना बेहद गलत है
ऑडियो सुनें

कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में रहे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आलिया को रणबीर पांच साल की डेट कर चुके हैं। आलिया से पहले रणबीर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ लव रिलेशन में रह चुके हैं।

वहीं, दूसरी ओर जिस समय कैटरीना अभिनेता सलमान खान के साथ रिश्ते में थी उसी समय वे रणबीर कपूर को दिल दे बैठी थी। इधर रणबीर के लिए कैटरीना सलमान खान से ब्रेकअप कर चुकी थी। गौरतलब है कि रणबीर और कैटरीना का रिश्ता भी टिक नहीं पाया, लेकिन दोनों ने करीब 6 साल तक दोनों ने एक दूजे को डेट किया था।

रणबीर और कैटरीना ने फिल्मों में साथ में भी काम किया और रिश्ते में रहने के दौरान दोनों साथ घूमना फिरना भी खूब पसंद करते थे। एक बार दोनों साथ समय बिताने और छुट्टियां मनाने के लिए इबिज़ा गए थे, जहां से कपल की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थी। स्पेन के इबिज़ा में रणबीर और कैटरीना समंदर के किनारे नजर आए थे। तस्वीर में कैटरीना बिकिनी में नजर आई थी, जबकि रणबीर कपूर ने केवल शॉर्ट्स पहन रखा था।

कैटरीना ने इस मामले पर अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि, ना मैं तब उदास थी और ना अब उदास हूं। मैंने उस सिचुएशन से काफी कुछ सीखा। बस मैं थोड़ी प्राइवेसी चाहती थी, क्योंकि वो मेरे पर्सनल मोमेंट्स थे। अपनी लीक हुई तस्वीरें देखकर गुस्सा आया था, लेकिन अगली बार अगर पैपराजी मेरी पर्सनल फोटो खींचने आए तो प्लीज पहले बता दे ताकि मैं मैचिंग कपड़े पहनकर जाऊं।

वहीं कैटरीना के एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता सलमान खान ने कैटरीना की इस तरह की तस्वीरों पर गुस्से में कहा था कि अगर आपकी गर्लफ्रेंड, पत्नी या बहन की तस्वीरें लीक हो जाएं तो कैसा लगेगा? किसी की भी प्राइवेट तस्वीरें पब्लिक में लीक करना बेहद गलत है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav