भारत माता की जय : जी20 निमंत्रण पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के संदर्भ को लेकर अमिताभ बच्चन ने कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Sep 2023 08:57 PM
भारत माता की जय : जी20 निमंत्रण पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के संदर्भ को लेकर अमिताभ बच्चन ने कहा
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के नाम से जी20 के रात्रिभोज के लिए निमंत्रण पत्र को लेकर उठे विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा, ”भारत माता की जय.” केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से प्रेषित जी20 रात्रिभोज निमंत्रण पत्र को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें मुर्मू को ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के रूप में संर्दिभत किया गया है.

इस कदम से विपक्ष के उस आरोप को बल मिला है कि सरकार देश का नाम केवल ‘भारत’ करने और ‘इंडिया’ नाम हटाने की योजना बना रही है. बच्चन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”भारत माता की जय.” उन्होंने तिरंगे वाली एक इमोजी भी साझा की.
सरकार ने इस मुद्दे पर हालांकि कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. जी-20 शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में नौ से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जा रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित दुनिया भर के कई राष्ट्राध्यक्ष इसमें भाग ले रहे हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu