भाजपा नेता पात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को ”प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ बताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Sep 2023 10:29 PM
भाजपा नेता पात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को ”प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ बताया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की जिसमें उन्हें ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिखा गया है. मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार रात इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे.

मोदी को ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ संबोधित किये जाने से पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जी20 रात्रिभोज के लिए प्रेषित निमंत्रण पत्र में उन्हें ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ संर्दिभत किये जाने के मुद्दे पर विवाद पैदा हुआ. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार ‘इंडिया’ शब्द हटाने की योजना बना रही है और देश का नाम केवल भारत रहेगा. वरिष्ठ भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन के इस कदम की प्रशंसा की है और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ कहने में क्या समस्या है जब देश का नाम भारत है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu