शुभमन गिल और ईशान किशन वनडे में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Sep 2023 08:27 PM
शुभमन गिल और ईशान किशन वनडे में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर
ऑडियो सुनें

दुबई. शुभमन गिल और ईशान किशन ने मौजूदा एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बूते पर बुधवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की. गिल ने नेपाल के खिलाफ सोमवार को नाबाद 67 रन की पारी खेली थी जिसके दम पर वह 750 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. दूसरी तरफ किशन ने 12 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 624 रेटिंग अंकों के साथ 24वां स्थान हासिल कर लिया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी खेली थी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 882 अंकों के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं.

गेंदबाजों में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 652 रेटिंग अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं. वह भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले गेंदबाज हैं. उनके बाद कुलदीप यादव 12वें और जसप्रीत बुमराह 35वें स्थान पर हैं. गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शीर्ष पर काबिज हैं.. ऑलराउंडरों की सूची में हार्दिक पंड्या शीर्ष 20 में शामिल अकेले भारतीय क्रिकेटर हैं. वह 220 रेटिंग अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन इस सूची में शीर्ष पर काबिज हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu