बांग्लादेश को हराकर भारत बना सैफ अंडर 16 चैम्पियन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Sep 2023 10:46 PM
बांग्लादेश को हराकर भारत बना सैफ अंडर 16 चैम्पियन
ऑडियो सुनें

थिम्पू. भारत की अंडर 16 टीम ने बांग्लादेश को फाइनल में 2 . 0 से हराकर सैफ अंडर 16 फुटबॉल चैम्पियनशिप जीत ली .
भारत के लिये भरत लाइरेंजम ने आठवें और लेविस जांगमिनलुन ने 74वें मिनट में गोल दागे. मुख्य कोच इशफाक अहमद की भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. वह ग्रुप ए में बांग्लादेश और नेपाल को 1 . 0 से हराकर शीर्ष रही . इसके बाद सेमीफाइनल में मालदीव को 8 . 0 से हराया.

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं गंवाया. बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में भी खिलाड़ियों ने जबर्दस्त आक्रामकता और नियंत्रण का प्रदर्शन किया . डिफेंस में करीश सोराम ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया तो गोलकीपर अहेइबाम सूरज सिंह चट्टान की तरह डटे रहे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu