भारतीय महिला रग्बी टीम की शर्मनाक हार, नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद टूटी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Sep 2023 07:25 PM
भारतीय महिला रग्बी टीम की शर्मनाक हार, नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद टूटी
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. भारतीय महिला रग्बी सेवन्स टीम को रविवार को यहां एशियाई खेलों के पहले दो मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पूल एफ में अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग के खिलाफ 0-38 की बड़ी हार के साथ की. भारत को इसके बाद गत चैंपियन जापान के खिलाफ 0-45 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद टूट गई.

भारत अब सोमवार को सिंगापुर से भिड़ेगा. इस मुकाबले में जीत से भारत पूल में तीसरे स्थान पर रहकर पांचवें और छठे स्थान के क्लासीफिकेशन प्ले ऑफ में हिस्सा ले सकता है. भारत की रग्बी सेवन्स महिला टीम की अगुआई शीतल शर्मा कर रही हैं. भारतीय टीम ने सिर्फ दूसरी बार एशियाई खेलों में जगह बनाई है. टीम पहली बार 2006 में दोहा में एशियाई खेलों में खेली थी जहां ग्रुप बी में अंतिम स्थान पर रही थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu