भारत सैफ अंडर-19 के सेमीफाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Sep 2023 10:08 PM
भारत सैफ अंडर-19 के सेमीफाइनल में
ऑडियो सुनें

काठमांडू. भारत ने सोमवार को यहां दशरथ स्टेडियम में भूटान को 2-1 से हराकर सैफ अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं. जिग्मे नामग्येल ने 20वें मिनट में भूटान को बढ़त दिलाई लेकिन भारत ने ग्वग्मसार गोयारी और रिकी मीतेई के गोल से वापसी की और अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर अंतिम चार में जगह बनाई.

भारत ने इससे पहले ग्रुप बी के मैच में बांग्लादेश को 3-0 से हराया था. भूटान ने भी बांग्लादेश पर 4-3 से जीत दर्ज की थी जिसका मतलब था कि भारत को ग्रुप में शीर्ष पर रहने के लिए इस मैच में केवल ड्रॉ की जरूरत थी. भारत बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में नेपाल से भिड़ेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu