मुक्केबाज सचिन और नरेंदर आगे बढ़े

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Sep 2023 08:20 PM
मुक्केबाज सचिन और नरेंदर आगे बढ़े
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच (57 किग्रा) और नरेंदर बेरवाल (92 किग्रा से अधिक) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां एशियाई खेलों में क्रमश? प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. सचिन ने इंडोनेशिया के असरी उदिन पर 5-0 से जीत दर्ज की, जबकि नरेंदर ने किर्गस्तिान के एलचोरो उलू ओमाटबेक को पहले राउंड में ही नॉकआउट कर दिया.

सचिन ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और अपने अच्छे फुटवर्क से इंडोनेशिया के खिलाड़ी के आक्रमण को नाकाम किया. मुकाबला आगे बढ़ने के साथ 2021 के विश्व युवा चैंपियन सचिन ने बेहतर खेल दिखाया और अपने प्रतिद्वंदी को आसानी से पराजित किया. अब उनका सामना कुवैत के तुर्की अबुकुतेलाह से होगा. नरेंदर ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एलचोरो पर शानदार जीत दर्ज की. उनका अगला मुकाबला ईरान के रमज.ानपुर डेलावर से होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu