8000 मीटर से ऊंची पांच चोटियां फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका मोहिते

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 May 2022 08:26 PM
8000 मीटर से ऊंची पांच चोटियां फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका मोहिते
ऑडियो सुनें

मुंबई. पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहिते बृहस्पतिवार को कंचनजंगा पर्वत की चढ़ाई करने के बाद 8,000 मीटर से अधिक ऊंची पांच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. उनके भाई आकाश मोहिते ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रियंका (30) ने शाम 4.52 बजे दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा (8,586 मीटर) का अपना अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया.

प्रियंका को 2020 में तेनंिजग नार्गे एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने अप्रैल 2021 में माउंट अन्नपूर्णा (8,091 मीटर)चोटी को फतह किया था जो दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है. यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई थीं. प्रियंका दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर), माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर), माउंट मकालू (8,485 मीटर) और माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) की भी चढ़ाई कर चुकी हैं.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu