‘कॉफी विद करण’ के नए संस्करण के साथ लौट रहे हैं करण जौहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 08:57 PM
‘कॉफी विद करण’ के नए संस्करण के साथ लौट रहे हैं करण जौहर

ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार को सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन की घोषणा की जिसकी शुरुआत 26 अक्टूबर से ओटीटी मंच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो रही है. फिल्म निर्माता ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर यह जानकारी दी. वहीं, जौहर चैट शो की मेजबानी वर्ष 2004 से ही कर रहे हैं जबसे इसकी शुरुआत हुई थी.

जौहर ने बताया कि कॉफी विद करण का आठवां सीजन बना रहा हूं जो डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर से आएगा. डिजनी प्लस हॉटस्टार ने एक बयान में बताया कि ‘कॉफी विद करण’ का नया सीजन “मसालेदार, पागलपन से भरा और निष्पक्ष होगा जिसमें बहुत सारे खुलासे होंगे.”

By Yogesh Kumar Sahu