प्रधानमंत्री मोदी ने ‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म के निर्माताओं को दी बधाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Oct 2023 09:39 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म के निर्माताओं को दी बधाई
ऑडियो सुनें

जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के निर्माताओं को बधाई देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह फिल्म आने वाली पीढि.यों के काम आएगी. मोदी यहां ‘रावण का चबूतरा’ मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है.

अपने संबोधन के दौरान मोदी ने कहा,”मैंने सुना है कि आजकल एक फिल्म आई है ‘द वैक्सीन वॉर’. मैंने सुना है कि भारत में कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने जो रात-दिन मेहनत की, प्रयोगशाला में एक ऋषि की तरह उनकी साधना और हमारी महिला वैज्ञानिकों ने जो अद्भुत काम किया… उन सारी बातों को बढि.या तरीके से ‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म में दर्शाया गया है.”

उन्होंने कहा कि भारतीयों को वह फिल्म देखने के बाद गर्व हो रहा है कि हमारे वैज्ञानिक ऐसा-ऐसा काम किए हैं. मोदी ने कहा,”चंद्रयान का प्रक्षेपण वैज्ञानिकों का गौरव बढ़ता है, वैक्सीन निर्माण से वैज्ञानिक को गर्व होता है. देश की युवा पीढ़ी वैज्ञानिकों के काम को समझना चाहती है.” मोदी ने कहा कि वह इस फिल्म को बनाने वालों को भी बधाई देना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने ‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म बनाकर देश के वैज्ञानिकों और विज्ञान को महत्व दिया है और आने वाली पीढ़ी के यह बहुत काम आने वाला है.

उल्लेखनीय है कि ‘द वैक्सीन वॉर’ विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित फिल्म है. यह भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान ‘कोवैक्सिन’ के विकास और इससे जुड़े वैज्ञानिकों के प्रयासों पर प्रकाश डालती है. इसमें निवेदिता भट्टाचार्य, अनुपम खेर, नाना पाटेकर और गिरिजा ओक ने काम किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu