महादेव ऐप मामला : ईडी ने कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को किया तलब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Oct 2023 09:10 PM
महादेव ऐप मामला : ईडी ने कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को किया तलब
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘महादेव बेटिंग ऐप’ से जुड़े धनशोधन के मामले में हास्य कलाकार कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और हिना खान को समन भेजकर अलग-अलग तारीख पर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

संघीय जांच एजेंसी पहले ही मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजकर छह अक्टूबर को रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दे चुकी है. माना जा रहा है कि कपूर ने दो सप्ताह का समय मांगा है. अधिकारियों ने बताया कि हाल में तीनों कलाकारों को समन भेज कर एजेंसी के रायपुर कार्यालय में अलग-अलग तारीखों पर पेश होने को कहा गया है.

एजेंसी धनशोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इनका बयान दर्ज करेगी और यह समझने की कोशिश करेगी कि ऐप के प्रवर्तकों द्वारा कथित तौर पर किए गए भुगतान और धन प्राप्ति का तरीका क्या था. माना जा रहा है कि इन कलाकारों को मामले में आरोपी नहीं बनाया जाएगा. समझा जाता है कि इन कलाकारों ने महादेव ऐप का प्रचार किया और कुछ ने ऐप के एक प्रवर्तक की विदेश में हुई शादी में मेहमानों का मनोरंजन किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu