करीना कपूर खान की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ से जियो मामी मुंबई फिल्म उत्सव की होगी शुरुआत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Oct 2023 09:12 PM
करीना कपूर खान की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ से जियो मामी मुंबई फिल्म उत्सव की होगी शुरुआत
ऑडियो सुनें

मुंबई. जियो मामी मुंबई फिल्म उत्सव की शुरुआत करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के प्रदर्शन के साथ होगी. आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. हंसल मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म पुलिसकर्मी एवं एकल मां जसमीत भामरा (करीना) की कहानी है जो एक हमले में अपने बच्चे को खो देती हैं. उन्हें उत्तरी लंदन में एक स्थान पर स्थानांतरित कर एक लापता बच्चे का मामला सौंपा जाता है.

करीना ने कहा कि यह सम्मान की बात है कि उनकी फिल्म से उत्सव की शुरुआत होगी. करीना इस फिल्म के साथ निर्माण जगत में अपनी नई पारी का आगाज कर रही हैं. उनके अलावा एकता कपूर और शोभा कपूर इस फिल्म की सह-निर्माता हैं. एकता कपूर ने कहा कि ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को पिछले हफ्ते 67वें ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (बीएफआई) लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रर्दिशत करने के बाद अब जियो मामी फिल्म उत्सव की शुरुआत इससे होना काफी खुशी की बात है.

एकता ने कहा, ” ये मंच दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ सिनेमा के संगम का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस वैश्विक मंच पर हमारे काम की प्रशंसा होते हुए देखना बेहद संतुष्टि देता है.” जियो मामी मुंबई फिल्म उत्सव 27 अक्टूबर से पांच नवंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu