पाकिस्तान लौटे जका अशरफ, भारत में हुई ‘घटनाओं’ पर पीसीबी अधिकारियों से चर्चा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Oct 2023 09:17 PM
पाकिस्तान लौटे जका अशरफ, भारत में हुई ‘घटनाओं’ पर पीसीबी अधिकारियों से चर्चा
ऑडियो सुनें

कराची. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ स्वदेश लौट आये हैं और ऐसी अटकलें हैं कि मेजबान के खिलाफ अहमदाबाद में विश्व कप मैच के दौरान हुई ‘कुछ घटनाओं’ को लेकर आईसीसी में शिकायत करने पर विचार किया जा रहा है. बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि जका अशरफ सोमवार को लौट आये हैं और बोर्ड के सीनियर अधिकारियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें कर रहे हैं.

सूत्र ने कहा ,” जका अशरफ भारत के खिलाफ मैच के दौरान अहमदाबाद में थे और कुछ घटनाओं से नाराज हैं हालांकि भारतीय क्रिकेट अधिकारियों ने उनके प्रवास के दौरान अच्छी मेहमानवाजी की .” उन्होंने कहा कि अशरफ सीनियर अधिकारियों से इस पर बात कर रहे हैं. पाकिस्तान के टीम निदेशक और मुख्य कोच मिकी आर्थर ने भारत से मिली हार के बाद दर्शकों के बर्ताव और टीम पर उसके प्रभाव की बात की.

सूत्र ने कहा कि जका भारत के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से काफी निराश हैं . उन्होंने हालांकि टीम से कहा कि अहमदाबाद मैच को भूलकर आगे के मैचों में अच्छा खेलें. जका का अध्यक्ष बने रहना भी तय नहीं है क्योंकि क्रिकेट प्रबंधन समिति का चार महीने का कार्यकाल पांच नवंबर को पूरा हो रहा है और उनके कार्यकाल में विस्तार संभव नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu