इजराइल ने हमास का सफाया करने के लिए गाजा पट्टी में की बमबारी

हमास का सफाया करने के बाद गाजा में लोगों के जीवन को नियंत्रित करने की योजना नहीं : इजराइल

खान यूनिस. इजराइल ने शुक्रवार तड़के गाजा पट्टी के उन इलाकों को निशाना बनाकर बमबारी की, जहां फलस्तीनियों को शरण लेने के लिए कहा गया था. इसके अलावा, इजराइल की सेना ने लेबनान की सीमा से लगे इजराइली शहर को खाली कराना भी शुरू कर दिया, ताकि वह गाजा पर जमीनी की तैयारी कर सके.

इस युद्ध के बीच इजराइल के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में आतंकी समूह हमास का सफाया करने के बाद, सेना की गाजा पट्टी में लोगों के लिए कोई योजना नहीं है. रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने देश के सांसदों को जानकारी देते हुए यह टिप्पणी की. यह पहली बार है, जब किसी इजराइली नेता ने गाजा के लिए अपनी दीर्घकालिक योजनाओं पर चर्चा की. गैलेंट ने कहा कि इजराइल को उम्मीद है कि हमास के साथ उसके युद्ध के तीन चरण होंगे.

उन्होंने कहा कि इजराइली सेना पहले हवाई हमलों और जमीनी युद्ध के साथ गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला करेगी, फिर प्रतिरोध वाले क्षेत्रों को काबू करने के बाद अंत में यह गाजा पट्टी में लोगों के जीवन की रक्षा की अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएगी. गाजा के दक्षिण में स्थित खान यूनिस शहर में इजराइल की सेना ने हवाई हमले किए. घायल पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को शहर में नसीर अस्पताल ले जाते देखा गया. गाजा का यह दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल पहले से ही मरीजों से भरा हुआ है और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल लाये जा रहे हैं. इजराइली सेना ने कहा कि उसने गाजा में हमास के शासकों से जुड़े 100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें एक सुरंग और शस्त्रागार भी शामिल है.

हमास का सफाया करने के बाद गाजा में लोगों के जीवन को नियंत्रित करने की योजना नहीं : इजराइल

इजराइल के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में आतंकवादी समूह हमास का सफाया करने के बाद, सेना की गाजा पट्टी में लोगों के जीवन को नियंत्रित करने की कोई योजना नहीं है. रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने देश के सांसदों को जानकारी देते हुए यह टिप्पणी की. यह पहली बार है जब किसी इजराइली नेता ने गाजा के लिए अपनी दीर्घकालिक योजनाओं पर चर्चा की.

गैलेंट ने कहा कि इजराइल को उम्मीद है कि हमास के साथ उसके युद्ध के तीन चरण होंगे. उन्होंने कहा कि इजराइली सेना पहले हवाई हमलों और जमीनी युद्ध के साथ गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला करेगी, फिर प्रतिरोध के क्षेत्रों को हराने के बाद अंत में यह गाजा पट्टी में लोगों के जीवन की रक्षा की अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button