यूएई में भारतीय ने जीता ‘जैकपॉट’, 25 साल तक प्रतिमाह मिलेंगे 5.5 लाख रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 20 Oct 2023 10:27 PM
यूएई में भारतीय ने जीता ‘जैकपॉट’, 25 साल तक प्रतिमाह मिलेंगे 5.5 लाख रुपये
ऑडियो सुनें

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में परियोजना प्रबंधक मगेश कुमार नटराजन ने शुक्रवार को एक ‘जैकपॉट’ (एक प्रकार की लॉटरी) जीत लिया, जिससे उन्हें अगले 25 वर्षों तक हर महीने 5.5 लाख रुपये से अधिक की कमाई होगी. भारतीय नागरिक नटराजन यह ‘जैकपॉट’ जीतने वाले पहले व्यक्ति हैं, जो यूएई से बाहर के हैं. नटराजन (49) ने अमीरात ड्रा का एफएएसटी5 ग्रैंड पुरस्कार जीता है. इस जीत से उन्हें अगले 25 वर्षों तक प्रति माह 25 हजार दिरहम (5.6 लाख रुपये) मिलेंगे.

नटराजन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”मुझे अपने जीवन में और अपनी पढ.ाई के दौरान बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. समाज के कई लोगों ने पढ.ाई पूरी करने में मेरी मदद की. यह मेरे लिए समाज को वापस लौटाने का समय है. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि समाज में मेरा योगदान जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे.” नटराजन ने अपना अधिकांश जीवन तमिलनाडु के अंबूर में बिताया है. 2019 से इस साल की शुरुआत तक सऊदी अरब में उनका चार साल का कार्य अनुबंध था जिस दौरान उनके जीवन में अहम मोड़ का मंच तैयार हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu