धर्मशाला की ‘खराब’ आउटफील्ड पर भारतीय खिलाड़ी डाइव लगाने से बचते दिखे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Oct 2023 08:15 PM
धर्मशाला की ‘खराब’ आउटफील्ड पर भारतीय खिलाड़ी डाइव लगाने से बचते दिखे
ऑडियो सुनें

धर्मशाला. भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को विश्व कप के मैच के दौरान यहां एचपीसीए (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ) स्टेडियम की खराब आउटफील्ड एक बार फिर से सुर्खियों रहीं क्योंकि भारत के कई खिलाड़ी चोट से बचाव के लिए डाइव लगाने से कतराते दिखे.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत में डाइव लगाने का प्रयास किया और उनकी उंगली में चोट लग गई. रोहित को इलाज के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा. वह हालांकि बाद में टीम का नेतृत्व करने के लिए वापस लौट आए.

मैच के 35वें ओवर में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फाइन लेग की दिशा में गेंद का पीछा करते समय डाइव लगाने से बचने का फैसला किया और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को इससे चार रन मिले. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट इस मैदान की खराब आउटफील्ड पर निराशा जता चुके है.

बटलर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले नौ अक्टूबर को कहा था, ”आउटफील्ड को लेकर चिंतायें हैं . मेरे विचार से यह खराब आउटफील्ड है . इस पर फील्डिंग के दौरान काफी सावधानी बरतनी होगी .” उन्होंने कहा ,” आप एक एक रन बचाने के लिये डाइव करना चाहते हैं लेकिन यहां उससे बचना होगा . यह वैसी आउटफील्ड नहीं है जैसी आईपीएल के दौरान देखने को मिलती है .”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu