3000 मीटर स्टीपलचेस राष्ट्रीय रिकार्डधारी साबले ने 5000 मीटर में रिकॉर्ड बनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 07 May 2022 06:51 PM
3000 मीटर स्टीपलचेस राष्ट्रीय रिकार्डधारी साबले ने 5000 मीटर में रिकॉर्ड बनाया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत के शीर्ष धावक अविनाश साबले ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में चल रही साउंड रंिनग ट्रैक मीट में पुरूषों के 5000 मीटर वर्ग में 30 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा. साबले के नाम 3000 मीटर स्टीपलचेस का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है . तोक्यो ओलंपिक खेल चुके साबले ने अमेरिका में 13 मिनट 25.65 सेकंड का समय निकाला और 12वें स्थान पर रहे.

महाराष्ट्र के बीड जिले में जन्मे किसान के बेटे 27 वर्षीय इस सैनिक ने बहादुर प्रसाद का 13 मिनट 29.70 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 1992 में र्बिमंघम में बनाया था . उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स का दूसरा सबसे पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा . सबसे पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड मैराथन (दो घंटे 12 मिनट) में शिवनाथ सिंह के नाम है जो उन्होंने 44 साल पहले 1978 में बनाया था. साबले के नाम हाफ मैराथन (21 . 0975 किलोमीटर) का भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड है जो उन्होंने 2020 में एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में बनाया था.

तोक्यो ओलंपिक में 1500 मीटर का स्वर्ण पदक जीतने वाले नॉर्वे के जैकब इंजेब्रिटसेन ने 13 मिनट 02.03 सेकंड में रेस जीती.
साबले अमेरिका के यूजीन में 15 से 24 जुलाई तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं. भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा ,‘‘ हम अविनाश को 3000 और 5000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में एशियाई खेलों में उतारने की सोच रहे हैं .’’ चीन के हांगझोउ में 10 से 15 सितंबर तक होने वाले एशियाई खेल कोरोना मामले बढने के कारण अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिये गए हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu