अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 25 Oct 2023 11:31 AM
अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

गरियाबंद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन अति0 पुलिस अधीक्षक श्री देवचरण पटेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु सभी थाना / चौकी प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देश के परिपालन में दिनांक 24.10.2023 को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम करपीदादर निवासी तोमन लाल सिन्हा अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छुपाकर रखा है कि सूचना तस्दीक पर थाना फिंगेश्वर स्टाफ ग्राम करपीदादर निवासी तोमन लाल सिन्हा के घर के पास पहुचकर रेड कार्यवाही करने पर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 3,000 रू. को आरोपी तोमन लाल सिन्हा के कब्जे से जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34 (2) आबकारी एक्ट का होने से अपराध क्रमांक 344 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजयवार, सउनि प्रहलाद ठाकुर, आरक्षक गोविन्दा दीवान, रोशन साहु, सै० नीलकंठ टांडेकर, मन्नु साहु, मंजु साहु का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी :- तोमन लाल सिन्हा पिता सदाराम सिन्हा उम्र 47 वर्ष ग्राम करपीदादर, थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद (छ.ग.)

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav