मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे मनोज जरांगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Oct 2023 07:56 PM
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे मनोज जरांगे

ऑडियो सुनें

जालना. कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण लागू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को दी गई 40 दिन की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया. मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए कदम उठाने में राज्य सरकार की ‘‘नाकामी’’ से निराश 40 वर्षीय जरांगे ने जालना जिले की अबंड तहसील में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में अपना आंदोलन शुरू किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकार को काफी समय दिया है लेकिन वह अब और इंतजार नहीं करेंगे.

By Yogesh Kumar Sahu