गुजरात : महिला, उसके दो बच्चों और सास ने की आत्महत्या, दोनों के पति उकसाने के आरोप में गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Nov 2023 08:41 PM
गुजरात : महिला, उसके दो बच्चों और सास ने की आत्महत्या, दोनों के पति उकसाने के आरोप में गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

पालनपुर. गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर में 30 वर्षीय एक महिला, उसके दो बच्चों और 55 वर्षीय सास ने एक बांध में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम को हुई और दोनों महिलाओं ने संभवत: अपने-अपने पतियों के हाथों कथित तौर पर उत्पीड़न का शिकार होने के कारण आत्महत्या कर ली.

पालनपुर पुलिस थाने के निरीक्षक एवी देसाई ने कहा, ”प्रारंभिक जांच के अनुसार, नयना चौहान और उसकी सास कनुबा चौहान ने अपने-अपने पतियों नारणसिंह और गेनसिंह चौहान द्वारा लगातार यातना और दुर्व्यवहार किए जाने के कारण यह कठोर कदम उठाया.”

देसाई के मुताबिक, ”नयना के भाई प्रवीण सिंह वाघेला की शिकायत के आधार पर नारणसिंह और गेनसिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, हमले तथा अन्य अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. नारणसिंह फरार है.” पुलिस ने बताया कि नयना, उसकी बेटी सपना (8) और बेटे विराम (5) के साथ-साथ कनुबा शनिवार सुबह बिना किसी को बताए नानी भटामल गांव में अपना घर छोड़कर चले गए.

उसने बताया कि जब चारों शाम तक घर नहीं लौटे, तो उनके रिश्तेदारों ने उन्हें खोजा. इस दौरान उन्हें गांव के पास दंतीवाड़ा जलाशय की सीमा की दीवार के पास चारों के जूते मिले, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने शवों को बाहर निकाला. देसाई ने कहा, ”नारणसिंह और गेनसिंह अक्सर नयना को पीटते थे और जब कनुबा अपनी बहू का पक्ष लेती थी, तो वे उसके साथ भी मारपीट करते थे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu