एयर इंडिया को अगले 18 महीने तक हर छह दिन पर मिलेगा नया विमान: सीईओ

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 10 Nov 2023 05:32 PM
एयर इंडिया को अगले 18 महीने तक हर छह दिन पर मिलेगा नया विमान: सीईओ
ऑडियो सुनें

सिंगापुर: एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैम्पवेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने 470 विमानों का आॅर्डर दिया है और अगले 18 महीनों तक इसे हर छह दिन पर एक नया विमान मिलेगा।

उन्होंने एसोसिएशन आॅफ एशिया पैसिफिक एयरलाइंस के अध्यक्षों की 67वीं बैठक में कहा, ह्लहमारे पास नए विमान हैं, हम कई नए चालक दल और कर्मचारियों की भर्ती कर रहे हैं, प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार कर रहे हैं और अभी और काम करना बाकी है और हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं। सत्र में विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया के ज्यादातर ग्राहक विश्वसनीयता और समय की पाबंदी चाहते हैं, और हमारे सामने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती है।

विल्सन ने कहा कि इसके अलावा, नए विमानों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगाया जा रहा है और अधिकतर ठप पड़े विमानों को सेवा में लाया गया है। उन्होंने कहा कि टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने आठ प्रतिशत की संचयी वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था की सेवा के लिए 470 विमानों का आॅर्डर दिया है और अगले 18 महीनों में हर छह दिन में एक नया विमान प्राप्त करने की तैयारी है। विल्सन ने अन्य एयरलाइंस के साथ प्रतिस्पर्धा करने और एयर इंडिया के लिए ट्रैफिक बढ़ाने का भी भरोसा जताया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav