जनगणना प्रक्रिया के डिजिटल होने से 100 फीसदी सटीक गणना सुनिश्चित होगी : शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 May 2022 08:15 PM
जनगणना प्रक्रिया के डिजिटल होने से 100 फीसदी सटीक गणना सुनिश्चित होगी : शाह
ऑडियो सुनें

आमिनगांव. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश में जनगणना प्रक्रिया के डिजिटल होने से अगली जनगणना कवायद के दौरान 100 फीसदी सटीक गणना की उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने कहा, ” अगली जनगणना ई-मोड के जरिये की जाएगी, जिससे 100 फीसदी सटीक गणना होगी और इसके आधार पर अगले 25 साल के लिए देश के विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी.”

गृह मंत्री ने कहा, ”जनगणना कई मायनों में अहम है. असम जैसे राज्य के लिए यह और भी महत्वपूर्ण है जोकि आबादी के लिहाज से संवेदनशील है.” कोविड-19 महामारी के चलते जनगणना प्रक्रिया में देरी हुई है. यहां जनगणना अभियान (असम) महानिदेशालय के कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के बाद शाह ने देश की विकास योजनाओं के बेहतर नियोजन के लिए सटीक गणना के महत्व पर जोर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu