लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत चाइना मास्टर्स में हारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Nov 2023 05:49 PM
ऑडियो सुनें

शेनझेन. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत बुधवार यहां सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स में हारकर बाहर हो गये. दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी सेन को चीन के सातवें वरीय शि युकी से 19-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि श्रीकांत (24वें नंबर के खिलाड़ी) को थाईलैंड के विश्व चैम्पियन कुनलावुत विदितसवर्ण से 15-21 21-14 13-21 से पराजय मिली.

श्रीकांत विश्व टूर पर लगातार तीसरी बार पहले दौर में बाहर हुए. वह इस सत्र में चार बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचे. सेन और श्रीकांत पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए अगले साल 28 अप्रैल तक शीर्ष 16 में रहने की कोशिश में जुटे हैं. युवा भारतीय प्रिंयाशु राजावत भी हार गये. उन्हें जापान के केंटा निशिमोटो से 46 मिनट में 17-21 14-21 से हार का सामना करना पड़ा. एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एच एस प्रणय तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी गुरूवार को दूसरे दौर के मुकाबले खेलेंगे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu