नीट-पीजी 2022 परीक्षा को स्थगित करने की याचिका पर 13 मई को सुनवाई करेगा न्यायालय

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 10 May 2022 06:44 PM
नीट-पीजी 2022 परीक्षा को स्थगित करने की याचिका पर 13 मई को सुनवाई करेगा न्यायालय
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने स्रातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2022 को स्थगित करने के अनुरोध वाली डॉक्टरों की एक याचिका पर 13 मई को सुनवाई करने पर मंगलवार को सहमति जता दी. परीक्षा 21 मई को होनी है और इसे इस आधार पर स्थगित करने का अनुरोध किया गया है कि उसी दौरान नीट-पीजी 2021 के लिए आॅनलाइन काउंसंिलग होगी.

वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश खन्ना ने जब याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया तो न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि वह मामले पर सुनवाई करेगी जो शुक्रवार को सुनवाई के लिए पहले से सूचीबद्ध है.पीठ ने खन्ना से पूछा कि क्या याचिकाकर्ता परीक्षा स्थगित करवाना चाहते हैं इस पर अधिवक्ता ने कहा ‘हां’. इस पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘हम एक राष्ट्रीय परीक्षा को कैसे स्थगित कर सकते हैं. इस विषय पर अगले हफ्ते सुनवाई करेंगे.’’ खन्ना ने कहा कि मामला शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. जिस पर पीठ ने कहा कि वह इस पर 13 मई को सुनवाई करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news