वर्ष 2026 तक 7% होगी भारत की वृद्धि दर, चीन पड़ेगा सुस्त: एसएंडपी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Nov 2023 07:49 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अमेरिकी रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने मंगलवार को कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर वर्ष 2026 तक बढ़कर सात प्रतिशत तक पहुंच जाएगी जबकि चीन के लिए इसके सुस्त पड़कर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है. एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने ‘चाइना स्लोज इंडिया ग्रोथ’ शीर्षक से जारी एक रिपोर्ट में उम्मीद जताई है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र का वृद्धि इंजन चीन से हटकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की तरफ स्थानांतरित हो जाएगा.

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ह्लहमारा अनुमान है कि वर्ष 2024 में चीन की जीडीपी वृद्धि दर धीमी होकर 4.6 प्रतिशत हो जाएगी जबकि 2025 में यह 4.8 प्रतिशत और 2026 में 4.6 प्रतिशत रहेगी. इसी के साथ हम भारत को वर्ष 2026 में 7.0 प्रतिशत की दर से वृद्धि करते हुए देख रहे हैं.ह्व इसके साथ ही एसएंडपी ने वर्ष 2026 में वियतनाम की वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत, फिलीपीन की 6.4 प्रतिशत और इंडोनेशिया की वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहने का अनुमान भी जताया है.

By Yogesh Kumar Sahu