मुंबई. मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद पांच मकान ध्वस्त हो गए. नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं और 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. यह घटना गोल्फ क्लब के निकट ओल्ड बैरक में सुबह सात बजकर 50 मिनट के आसपास हुई. निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से पांच दो-मंजिला मकान ध्वस्त हो गए.
उन्होंने बताया कि घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि उनमें से छह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि दो लोग शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. अधिकारी ने बताया कि मकानों में फंसे 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. विस्फोट के बाद घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों, पुलिस, नगर निगम के र्किमयों, एंबुलेंस और अन्य एजेंसियों को तैनात किया गया.
अधिकारी ने बताया, ”दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव र्किमयों ने यह सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान चलाया कि ध्वस्त मकानों के मलबे के अंदर कोई भी फंसा हुआ न रहे.” उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों में 49 वर्षीय एक महिला भी शामिल है. अधिकारी ने बताया कि उनका चेहरा, हाथ और पैर करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं.