अब बंगाल में ‘मोदी सुनामी’ का इंतजार : शुभेंदु ने विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Dec 2023 07:47 PM
अब बंगाल में ‘मोदी सुनामी’ का इंतजार : शुभेंदु ने विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर कहा
ऑडियो सुनें

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन का पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर असर पड़ेगा, जहां 2024 के लोकसभा चुनावों में ह्लमोदी सुनामीह्व आने का इंतजार किया जा रहा है. पत्रकारों से बात करते हुए, अधिकारी ने छत्तीसगढ़ के बंगाली समुदाय को धन्यवाद दिया और दावा किया कि भाजपा के लिए उनके भारी समर्थन ने राज्य के विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाई.

उन्होंने कहा, ह्लमुझे छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं का फोन आया और उन्होंने मुझे ‘बंगाल फैक्टर’ के लिए धन्यवाद दिया.ह्व उन्होंने कहा, ह्लयह सिर्फ एक लहर है. असली सुनामी का इंतजार है. लोकसभा चुनाव में हम मोदी सुनामी देखेंगे.ह्व अधिकारी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव नतीजों का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर भी पड़ेगा.

उन्होंने कहा, ह्लहम बंगाल में ठोस परिणाम देखेंगे और यहां इस भ्रष्ट और परिवारवादी सरकार का खात्मा निश्चित है. पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता तीन राज्यों में मिली इस जीत का जश्न मनाएंगे.ह्व आगामी लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाती नजर आ रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu