केट विंसलेट ने लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ दोस्ती को खास बताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Dec 2023 07:26 PM
केट विंसलेट ने लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ दोस्ती को खास बताया
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. अभिनेत्री केट विंसलेट ने कहा है कि वह और उनके ‘टाइटैनिक’ के सह अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो जब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सेट पर मिले थे, तो उन्हें तुरंत पता चल गया था कि दोनों की आपस में खूब बनेगी. ऑस्कर विजेता अभिनेताओं ने जेम्स कैमरन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टाइटैनिक’ में जैक और रोज का किरदार निभाया था. ‘टाइटैनिक’ 1997 में सबसे अधिक सफल फिल्मों में से एक रही थी. फिल्म का 4के अल्ट्रा एचडी डीवीडी रिलीज जल्द रिलीज होने वाला है.

‘एंटरटेनमेंट टूनाइट’ द्वारा साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में अभिनेत्री ने कहा, ”जब मैंने लियो के साथ काम करना शुरू किया, तो हमारे बीच काफी अच्छा तालमेल बन गया था.” उन्होंने कहा, ”पीछे मुड़कर देखना और एक बार फिर उन चीजों के बारे में सोचना बड़ा दिलचस्प है.” उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत एहसास हो गया था कि डिकैप्रियो उनके जैसे ही हैं और दोनों की खूब जमेगी. विंसलेट ने डिकैप्रियो (49) को ”बहुत बुद्धिमान व्यक्ति” बताते हुए कहा कि वह उस दौर से काफी रोमांचित थे. डिकैप्रियो की तरह हॉलीवुड में अपना सफल मुकाम बना चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि वे अब भी समय निकालकर एक दूसरे से बात करते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu