फिल्म ‘औरों में कहां दम था!’ अगले साल 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Dec 2023 08:21 PM
फिल्म ‘औरों में कहां दम था!’ अगले साल 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता नीरज पांडे की रोमांटिक मूवी ‘औरों में कहां दम था!’अगले साल 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होगी. अजय देवगन और तब्बू अभिनीत इस फिल्म को एक अनोखी संगीतमय प्रेमकथा के रूप में पेश किया जाएगा. गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता संगीतकार एमएम करीम फिल्म के लिए मूल संगीत की रचना करेंगे.

मुंबई में बड़े पैमाने पर फिल्माई गई इस फिल्म में जिमी शेरगिल, साई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म नीरज पांडे की फिल्म निर्माण कंपनी “फ्राइडे फिल्मवर्क्स” द्वारा सर्मिथत और शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत, “रिलायंस एंटरटेनमेंट” और कुमार मंगत पाठक के “पैनोरमा स्टूडियो” द्वारा निर्मित हैं. एनएच स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत की जाएगी फिल्म ”औरों में कहां दम था !”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu