भारतीय-अमेरिकी मेडिकल छात्रा ने ‘मिस इंडिया यूएसए 2023’ का ताज पहना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Dec 2023 10:20 PM
भारतीय-अमेरिकी मेडिकल छात्रा ने ‘मिस इंडिया यूएसए 2023’ का ताज पहना
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका के मिशिगन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा रिजुल मैनी को न्यू जर्सी में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में ‘मिस इंडिया यूएसए 2023’ का ताज पहनाया गया. प्रतियोगिता के दौरान मैसाचुसेट्स की स्नेहा नांबियार ने ‘मिसेज इंडिया यूएसए’ तथा पेंसिल्वेनिया की सलोनी राममोहन ने ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ का खिताब जीता.

भारत के बाहर लंबे समय तक चलने वाली भारतीय प्रतियोगिता इस वर्ष अपना 41वां वर्षगांठ मना रही है. इसकी शुरुआत न्यूयॉर्क स्थित भारतीय-अमेरिकी धर्मात्मा सरन और नीलम सरन ने “वर्ल्डवाइड पेजेंट्स” के बैनर तले की थी. चौबीस-वर्षीया भारतीय-अमेरिकी मैनी एक मेडिकल छात्रा और मॉडल हैं. एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह एक सर्जन बनना चाहती हैं और हर जगह महिलाओं के लिए एक रोल मॉलड के रूप में काम करने की इच्छा रखती हैं.

इस प्रतियोगिता में वर्जीनिया की ग्रीष्मा भट को पहली उपविजेता और नॉर्थ कैरोलिना की इशिता पाई रायकर को दूसरी उपविजेता घोषित किया गया. आयोजकों के मुताबिक, 25 से अधिक राज्यों के 57 प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं- ‘मिस इंडिया यूएसए, मिसेज इंडिया यूएसए और मिस टीन इंडिया यूएसए’ में भाग लिया.

तीनों श्रेणियों के प्रतिभागियों को एक ही समूह द्वारा आयोजित ‘मिस-मिसेज-टीन इंडिया वर्ल्डवाइड’ में भाग लेने के लिए सम्मानार्थ हवाई टिकट मिलेंगे. ‘वर्ल्डवाइड पेजेंट्स’ के संस्थापक और अध्यक्ष धर्मात्मा सरन ने कहा, “मैं वर्षों से समर्थन के लिए दुनिया भर में भारतीय समुदाय का बहुत आभारी हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu