यमन के विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र से दागी गई मिसाइलें भारत से ईंधन ले जा रहे पोत के पास गिरीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Dec 2023 07:36 PM
यमन के विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र से दागी गई मिसाइलें भारत से ईंधन ले जा रहे पोत के पास गिरीं
ऑडियो सुनें

दुबई. यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र से दागी गईं दो मिसाइलें बुधवार को बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास भारत से जेट ईंधन ले जा रहे एक वाणिज्यिक टैंकर के नजदीक आकर गिरीं. एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह पहली बार है जब उन्होंने ईंधन लेकर स्वेज नहर की ओर बढ़ रहे किसी पोत को निशाना बनाया गया है.

अधिकारी ने बताया कि घटना के समय अमेरिकी युद्ध पोत ने हूती के संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया, जो उसकी ओर आ रहा था. उन्होंने बताया कि हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ. ‘एर्डमोर एनकाउंटर’ नामक टैंकर पर हमला यह दिखाता है कि ईरान सर्मिथत विद्रोहियों द्वारा बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के करीब जहाजों को निशाना बनाने के अभियान में और तेजी आई है. इसने गाजा पट्टी में इजराइल-हमास जंग के अंतरराष्ट्रीय प्रभावों को भी व्यापक कर दिया है.

उपग्रह से प्राप्त डेटा का ‘द एसोसिएटिड प्रेस’ द्वारा किये गए विश्लेषण के अनुसार, टैंकर पर मार्शल द्वीपसमूह का ध्वज लगा था और यह लाल सागर में स्वेज नहर की ओर जा रहा था. पोत द्वारा दिए गए डेटा के मुताबिक, यह टैंकर कर्नाटक में मंगलुरू से रवाना हुआ था और इसमें सशस्त्र सुरक्षा र्किमयों समेत चालक दल के अन्य सदस्य सवार हैं.

निजी गुप्तचर कंपनी ‘एमब्रे’ ने बताया कि पोत पर चढ़ने की कोशिश कर रहे नौका सवार व्यक्तियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा र्किमयों ने गोलीबारी भी की. पोत का संचालन करने वाली ‘एर्डमोर शिपिंग कॉर्पोरेशन’ ने ‘एपी’ को जारी एक बयान में टैंकर पर हमला होने की बात स्वीकार की है. बयान में कहा गया है कि पोत पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और टैंकर भी पूरी तरह से संचालित हो रहा है और उसमें सवार ईंधन को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

टैंकर में शेल एमआरपीएल एविएशन फ्यूल्स एंड र्सिवस का जेट ईंधन भरा हुआ है. एर्डमोर शिपिंग ने कहा कि ईंधन या तो नीदरलैंड के रॉटरडैम या स्वीडन के गैवले की ओर जा रहा था. शेल एमआरपीएल एविएशन फ्यूल्स एंड र्सिवस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पश्चिम एशिया में नाविकों को चेतावनी देने वली ब्रिटिश सेना की ‘यूनाइटेड किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ ने पहले अमन के अपतटीय क्षेत्र में एक और घटना की सूचना दी थी. उसने कहा था कि छोटी नौकाओं पर सवार मशीन गन से लैस व्यक्तियों ने एक पोत का पीछ किया लेकिन बाद में वे भाग गए.

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में पोतों पर सिलसिलेवार हमले किए हैं और इजराइल को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं. हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने उन पोतों पर हमले किए हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वे इजराइल जा रहे हैं या वहां से वापस आ रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu