नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 15 Dec 2023 12:01 PM
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नौवीं की छात्रा से कथित दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने एक महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह बाजार से कुछ सामान लेने गई थी, इस दौरान उनकी बेटी (14) घर पर अकेली थी। तभी अमन (22) नाम का युवक घर में घुस आया और बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav