अभिनेता श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा, हुई एंजियोप्लास्टी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Dec 2023 09:02 PM
अभिनेता श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा, हुई एंजियोप्लास्टी
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी यहां एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है. अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अभिनेता की पत्नी दीप्ति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा कि श्रेयस की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

श्रेयस (47) ने बृहस्पतिवार को बेचैनी की शिकायत की थी और वह अपने घर में बेहोश हो गए थे. उनके परिवार के सदस्य उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू हॉस्पिटल लेकर गए थे. अस्पताल के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”उन्हें देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी. वह ठीक हैं. वह आईसीयू में हैं.” दीप्ति ने बाद में अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए उनके मित्रों तथा प्रशंसकों का शुभकामनाओं के लिए आभार जताया.

उन्होंने कहा, ”मैं सभी को यह जानकारी देकर राहत महसूस कर रही हूं कि उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें कुछ दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. चिकित्सा दल की असाधारण देखभाल और समय रहते किया गया उपचार इस दौरान काफी अहम रहा और हम उनकी विशेषज्ञता के लिए उनके आभारी हैं.” दीप्ति ने कहा, ”हम हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. आपका अटूट समर्थन हम दोनों की ताकत का जबरदस्त स्रोत रहा है.” हिंदी और मराठी सिनेमा में काम कर चुके श्रेयस को ”इकबाल”, ”डोर”, ”ओम शांति ओम” और ”गोलमाल” श्रृंखला की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu