नारायणपुर में एक नक्सली गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Dec 2023 10:12 PM
नारायणपुर में एक नक्सली गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की आमदई एरिया कमेटी के अंतर्गत जनताना सरकार के अध्यक्ष दसरू कोर्राम (50) को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था तथा उसी दौरान जवानों ने घेराबंदी कर कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने कोर्राम के सिर पर कुल 20 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोर्राम पिछले 23 वर्षों से माओवादी संगठन में कार्यरत रहा है. उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बारूदी सुरंग में विस्फोट समेत नारायणपुर जिले में 16 तथा दंतेवाड़ा जिले में एक मामला दर्ज है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu