IPL में आगे नहीं खेल पाएंगे कमिन्स, कूल्हे की चोट से उबरने के लिये लौटेंगे स्वदेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 13 May 2022 06:23 PM
IPL में आगे नहीं खेल पाएंगे कमिन्स, कूल्हे की चोट से उबरने के लिये लौटेंगे स्वदेश
ऑडियो सुनें

मेलबर्न. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आगे नहीं खेल पाएंगे और कूल्हे की मामूली चोट से उबरने के लिये स्वदेश लौटेंगे.   क्रिकेट.कॉम.एयू की रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान कमिन्स राष्ट्रीय टीम के अगले महीने के श्रीलंका दौरे से पहले पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिये सिडनी लौट रहे हैं. कमिन्स को केकेआर ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के बाद केकेआर ने भी इस बात की पुष्टि की.

फ्रेंचाइजी से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ पैट कंिमस कूल्हे की हल्की चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गये है. वह दो सप्ताह के आराम और रिहैबिलिटेशन के लिए आॅस्ट्रेलिया लौट आए हैं.’’   रिपोर्ट में कहा गया है कि कमिन्स के पूरी तरह फिट होने में एक पखवाड़े का समय लगने की संभावना है.

आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कंिमस ने कहा, ‘‘मैंने भारत में शानदार समय बिताया. मैं अपने परिवार और मेरा ख्याल रखने के लिए केकेआर को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं टीम के सभी सदस्यों को शेष टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं. मैं टीम के मैच देखूंगा और  उत्साहवर्धन करता रहूंगा.’’ आस्ट्रेलिया टेस्ट टीम का नेतृत्व करने के अलावा कमिन्स एकदिवसीय और टी20 टीम के भी एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं.

इस बीच केकेआर के टीम प्रबंधन ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कमिन्स आगे के मैचों में नहीं खेल पाएंगे. कमिन्स ने इस सत्र में आईपीएल में केवल पांच मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने सात विकेट लेने के अलावा 63 रन बनाये. इसमें मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 14 गेंदों पर खेली गयी नाबाद 56 रन की पारी भी शामिल है. केकेआर के 12 मैचों में केवल 10 अंक हैं और वह बाहर होने के कगार पर है. उसका अगला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu