बॉबी देओल अभिनीत ‘आश्रम’ वेबसीरीज के तीसरे सीजन का प्रीमियर जून में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 13 May 2022 07:30 PM
बॉबी देओल अभिनीत ‘आश्रम’ वेबसीरीज के तीसरे सीजन का प्रीमियर जून में

ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्मकार प्रकाश झा निर्देशित वेब सीरीज ‘आश्रम’ का तीसरा सीजन 3 जून को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगा. एमएक्स प्लेयर की तरफ से शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई. इस शो में अभिनेता बॉबी देओल बाबा निराला की मुख्य भूमिका में हैं. पिछले साल अक्टूबर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस सीरीज के सेट पर कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी और झा पर स्याही भी फेंकी थी. संगठन का आरोप था कि झा हिंदुओं को गलत तौर पर पेश कर रहे हैं.

एमएक्स प्लेयर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा गया, ‘‘बाबा निराला- स्वरूपी या बहरूपी? क्या खुलेंगे राज या होगा बाबा का राज? एक बदनामङ्घआश्रम सीजन 3. रिलीज 3 जून को.’’ इस सीरीज में अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिका में हैं. एमएक्स प्लेयर के अनुसार, आगामी सीजन ‘‘अहंकारोन्मादी बाबा पर केंद्रित है, जो हर नियम को खुद के अनुरूप तोड़ना-मरोड़ना जारी रखता है और सत्ता का भूखा बन गया है.’’

By Yogesh Kumar Sahu